चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थि राजधानी इंदौर से स्टॉकिंग और मानसिक प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मेडिकल छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने का बाद उसे लगातार प्रताड़ित करने वाले और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन ऑनलाइन गिफ्ट भेजने वाले एक सिरफिरे युवक को संयोगितागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें : ‘सोनम’ ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मना करने के बाद भी भेजे गिफ्ट्स
जानकारी के अनुसार पीड़ित मेडिकल छात्रा की करीब 4 महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बिहार के रहने वाले उत्कृष्ट नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। शुरूआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। छात्रा इस रिश्ते को सिर्फ सामान्य दोस्ती तक ही सीमित रखना चाहती थी। लेकिन आरोपी उत्कृष्ट एकतरफा झुकाव के चलते मर्यादा भूल गया।
युवक ने छात्रा की मर्जी के बिना उसके पते पर लगातार ऑनलाइन गिफ्ट्स भेजना शुरू कर दिया। जब छात्रा को इस बात का पता चला कि ये गिफ्ट वहीं युवक भेज रहा है तो उसने गिफ्ट लेने से मना कर दिया और युवक से दूरी बना ली। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे स्टॉक करने लगा। जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा पहुंची थाना
फिल्मी विलेन की तरह आरोपी उत्कृष्ट द्वारा लगातार किए जा रहे टॉर्चर और पीछा करने की हरकत से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई। जब प्रताड़ना बर्दाश्त से बाहर हो गई तो पीड़िता ने संयोगितागंज थाने में जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें : MP में ये कैसा सुशासन? FIR के लिए जमीन पर धरने पर बैठे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, आमरण अनशन की दी चेतावनी
पुलिस ने गंभीरता से लिया संज्ञान
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्कृष्ट को हिरासत में लिया। संयोगितागंज पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल युवक से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे जो बी डिजिटल या अन्य सबूत सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

