चंकी बाजपेयी, इंदौर। फिल्मों की तर्ज पर खुद को शहर का खलनायक बनाने की चाहत ने एक युवक को जेल की सलाखों को पीछे पहुंचा दिया। युवक अवैध हथियारों को इस तरीके से लेकर घूम रहा मानो टिकली छोड़ने की पिस्तौल हो। पिछले ही दिनों पुलिस ने दर्जनों अवैध हथियार बरामद किए थे। इसी के तहत एक युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पास जिंदा कारतूस और पिस्तौल बरामद की गई है।
अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक दशहरा मैदान के नजदीक चेकिंग के दौरान हर्ष चौहान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वह अवैध हथियार कहां से लेकर आया था और किस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथ में लेकर घूम रहा था इसको लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
साथ ही उसके पुराने अपराधी रिकॉर्ड की भी जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने दर्जनों अवैध हथियार के साथ अन्य थाना क्षेत्र में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अवैध हथियारों से ही शहर में आपराधिक वारदातों को बदमाश अंजाम देते हैं लेकिन यह अवैध हथियार आ कहां से रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

