सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की सतर्कता से एक नाबालिग लड़की की शादी होने से पहले ही रुकवा दी गई। 16 साल की लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं, बारात आने वाली थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से बाल विवाह पर रोक लग गई।

READ MORE: समझौते की डोर भी नहीं बचा सकी रिश्ता: दहेज की मांग और तीन बार तलाक बोलकर दी धमकी, विवाहिता ने दर्ज कराया केस

मामला सिंगरौली जिले के ग्राम कंजी का है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि रामअवध पटेल की नाबालिग बेटी की शादी कर्थुआ निवासी राहुल पटेल के साथ 19 जून को तय की गई है। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह को जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद महिला बाल विकास विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। 

READ MORE: MP में खूनी संघर्ष: जमीनी विवाद में कई लोगों का बहा खून, बुधनी और सीधी में 15 से ज्यादा घायल

सूचना के बाद सीडीपीओ बिंदू उइके और उनकी टीम ने गांव पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी। लेकिन शादी की तैयारियां जारी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, महिला थाना पुलिस, खुटार चौकी प्रभारी शीतला यादव और महिला बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि लड़की की कक्षा 9वीं की अंकसूची में जन्मतिथि 16 अगस्त 2012 दर्ज है, जिसके आधार पर वह अभी नाबालिग है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m