पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज थाना पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता सुजित मंडल की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई तहत मुख्य आरोपी सामायून शेख को एनकाउंटर के दौरान मार गिराया है. शमशेरगंज के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता सुजित मंडल 28 अगस्त 2026 को लापता हो गए थे. बाद में उनका शव तीन टुकड़ों में कटा हुआ बरामद हुआ था.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता सुजित मंडल की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी सामायून शेख को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है.

पश्चिम बंगाल सामशेरगंज में बीजेपी कार्यकर्ता सुजित मंडल की हत्या मामले में शामिल आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. ऐसे में राज्य में एक बार फिर से एनकाउंटर के बाद हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस की जांच पश्चिम बंगाल सीआईडी (CID) को सौंपी गई थी, जिसने मुख्य आरोपी सामायून शेख समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

पुलिस के मुताबिक पुराना डाकबंगला इलाके में आरोपी ने सुजित मंडल की हत्या की थी. फिर उसने शव के तीन टुकड़े कर दिए थे. वारदात के बाद काफी बवाल हुआ. इसके बाद मामला CID को सौंप दिया गया था.

इस घटना का खुलासा होने के बाद बंगाल में माहौल काफी गरमाया था. बाद में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे. इसके बाद मुर्शिदाबाद कप्तान ने थाना प्रभारी समेत कई अफसरों को सस्पेंड किया था.

जानकारी के मुताबिक सामशेरगंज थाने के पुराना डाकबंगला इलाके में जिस कमरे में सुजित मंडल की हत्या की गई थी, वहां CID मुख्य आरोपी सामायून शेख को घटना के सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई थी. इसी दौरान सामायून शेख ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका एनकाउंटर कर दिया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m