शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने समीक्षा बैठक ली। पुलिस कमिश्नर का साफ मैसेज है कि-अपराधियों पर सख्ती और जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।एडिशनल कमिश्नर, DCP, ACP और थाना प्रभारियों के साथ मंथन किया गया। क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।
पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश
संवेदनशील इलाकों में जन सहयोग से CCTV कैमरे लगेंगे। माइक्रो बीट सिस्टम एक्टिव कर बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई। हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की लगातार चेकिंग। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग तेज करने के निर्देश। NDPS और गंभीर अपराधों की जोनवार समीक्षा हुई।
बीच सड़क गोली मारकर ठेकेदार की हत्याः चलती बाइक पर बदमाशों ने किया था हमला, वीडियो भी आया सामने
पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू
राजधानी भोपाल में एक थाने में अब दो निरीक्षक काम करेंगे। भोपाल में पुलिसिंग का नया प्रयोग किया जा रहा है। फर्स्ट फेस में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर व्यवस्था होगी। पहले चरण में निशातपुरा और हबीबगंज थाना शामिल है। दूसरे चरण में कोहेफिजा और पिपलानी थाना शामिल।
MP Weather Alert: राजस्थान की गर्म हवाओं की वजह से चढ़ा पारा, नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी,
10 दिन में मध्यप्रदेश में 100 गुमशुदगी
मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट का अभी तक डाटा में 10 दिनों में 100 लोग गायब हुए है। गुमशुदा में से दो लोग मिले भी हैं। अभी भी 98 लोग लापता है। इनमें 14 से 25 साल की लड़कियों के केस सबसे ज्यादा है। इसमें अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। देह व्यापार और तस्करी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पहले भी MP से गायब हुई लड़कियां राजस्थान के अलग अलग इलाकों से बरामद हुईं हैं। पाकिस्तान बॉर्डर के करीब के जिलों से लड़कियों को बचाया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शनः ग्वालियर के 16 नर्सिंग होम के लाइसेंस निरस्त, ये रही वजह


