शिवम मिश्रा, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत से सनसनी फैल गई है। फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना माना थाना क्षेत्र की है।

पुलिस विभाग के विश्वसनीय उच्च पदस्त सूत्रो के मुताबिक, आरक्षक रमाकांत सिंह आज दोपहर अपने विभाग के कुछ साथियों के साथ VIP रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचा हुआ था। इसी बीच शाम करीबन साढ़े 5 बजे के आस पास पूल में डूबने से आरक्षक की मृत्यु हो गई।

पुलिस आरक्षक रमाकांत पिछले 2-3 दिनों से थोड़ा परेशान भी चल रहा था, लेकिन ऐसी कोई अधिकृत जानकारी अब तक विभाग या फिर परिजनों की तरफ से सामने नहीं आ पाई है।

फिलहाल माना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सूचित कर दिया है। आरक्षक के शव को पीएम के लिए रवाना किया गया है और सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें