दिलशाद अहमद, सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये कीमत के 450 नशीले इंजेक्शन और एक कार जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बसदेई चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सफेद कार में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मसीरा गांव के जोड़ा सरई में घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार दो लोगों को पकड़ा।

कार से मिले 450 नशीले इंजेक्शन
पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें 225 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 225 नग एविल इंजेक्शन बरामद हुए। इस तरह कुल 450 इंजेक्शन जब्त किए गए। पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ कार को भी जब्त कर लिया।
दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र शुक्ला और कृष्णा सोनवानी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

