कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने ईमानदारी और मुस्तैदी की एक अनोखी मिसाल पेश की है। शहर के मुरार बाजार में एक परिवार के 15 तोला सोने के गहने खो गए थे। जिसे पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगालकर बरामद कर लिए। खास बात यह रही की जिन महिलाओं ने यह बैग उठाया था उन्होंने बिना किसी बहस के पूरे जेवर वापस लौटा दिए।
शादी की खरीददारी के दौरान हुई चूक
घटना 20 अप्रैल की है जब आदित्यपुरम निवासी कृपाल सिंह गुर्जर अपनी बहन के साथ मुरार बाजार में शादी के लिए गहने खरीदने आए थे। कार से उतरते समय उनकी बहन के हाथ से गहनों वाला बैग गलती से सड़क पर गिर गया। इस बैग में एक सोने का हार, तीन अंगूठियां थी, जिनका वजन 15 तोला और कीमत लगभग 22 लाख रुपए है।
Exclusive: चेक बाउंस और ‘लाखों का सोना’, पुलिस पर सवाल, आरोपी के घर छापेमारी के बाद पुलिस टीम पर गाज
CCTV कैमरों ने खोला राज
गहने गायब होने की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस एक्टिव हुई और बाजार में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज में दो महिलाएं सड़क से बैग उठाकर ले जाती हुई दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने उन महिलाओं का रूट ट्रैक कर उनकी पहचान की।
कांग्रेस आईटी सेल मामलाः राजस्थान पुलिस को सौंपने पर हाईकोर्ट शख्त, कमिश्नर को जांच कर रिपोर्ट पेश
पुलिस को देख फौरन लौटाया बैग
मंगलवार को जब पुलिस की टीम चिन्हित किए गए घर पर पहुंची तो वहां दो महिलाएं जो रिश्ते में देवरानी-जेठानी है ने गहनों से भरा बैग उनके सुपुर्द कर दिया। दोनों महिलाओं का कहना था कि उन्होंने डर की वजह से बैग खोलकर भी नहीं देखा। पुलिस ने जैसे ही बैग की जांच की तो उसमें सभी जेवर सुरक्षित मिले। इसके बाद फरियादी परिवार को थाने बुलाकर उनके गहने सौंप दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ की गई लेकिन नीयत में कोई खोट नहीं पाया गया, इसलिए उन पर कोई कानूनी केस दर्ज नहीं किया गया है।

