हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। पटवारी द्वारा यह कहे जाने के बाद कि यदि भाजपा विधायकों की ईमानदारी से रायशुमारी कराई जाए तो बहुमत से ज्यादा विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते हैं, भाजपा ने तीखा जवाब दिया है। भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने जीतू पटवारी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का मानसिक संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है।

उनकी राजनीतिक हताशा साफ दिखाई देती

उन्होंने कहा कि पटवारी अक्सर ऐसे बयान देते हैं जिनका न तो कोई राजनीतिक आधार होता है और न ही कोई तथ्यात्मक महत्व। केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए वे अनर्गल और ऊल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। मालिनी गौड़ ने कहा कि यह वही जीतू पटवारी हैं जो पहले भी कई विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी किसी महिला नेता को लेकर विवादित टिप्पणी करते हैं तो कभी मुख्यमंत्री को लेकर मनगढ़ंत दावे करने लगते हैं। ऐसे बयानों से उनकी राजनीतिक हताशा साफ दिखाई देती है।

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्रः पेपर लीक और NTA परीक्षाओं पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने की मांग

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा

विधायक ने दावा किया कि राज्यसभा में मौका नहीं मिलने के बाद जीतू पटवारी पूरी तरह फ्रस्ट्रेशन में हैं और उसी का असर उनकी बयानबाजी में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए उसके प्रदेश अध्यक्ष लगातार ऐसे बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर कहा कि वे प्रदेश के सबसे शिक्षित नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास जितनी डिग्रियां हैं, उतनी डिग्रियां तो कांग्रेस के कई नेताओं को मिलाकर भी नहीं होंगी।

कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह छिपाने

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि जीतू पटवारी पहले जनता को यह बताएं कि उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है, उन्होंने कहां से पढ़ाई की है और किस आधार पर वे इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। मालिनी गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और भाजपा पूरी तरह एकजुट है। ऐसे में भाजपा विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री को हटाने की बात केवल जीतू पटवारी की कल्पना है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह छिपाने के लिए भाजपा और मुख्यमंत्री पर बेबुनियाद आरोप लगाने में जुटी हुई है।

बीजेपी का जीतू पटवारी पर तंज: रणदीवे बोले- चुनाव हारने और राज्यसभा न जा पाने का फ्रस्ट्रेशन निकाल रहे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m