दीपक कौरव, नरसिंहपुर। सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 14 लोगों की दर्दनाक मौत के मामले पर राजनीति गर्मा गई है। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित होटल हीरा पार्क में आयोजित ‘रोटरी क्लब’ के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस घटनाक्रम पर सरकार को पूरी तरह ‘फेल’ करार दिया।

अवैध शराब सामाजिक बुराई, सरकार का नियंत्रण शून्य

मीडिया से बात करते हुए विवेक तंखा ने कहा कि अवैध शराब एक बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है, जिसे खत्म करने के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए। हालांकि, सागर की घटना से यह साफ जाहिर होता है कि सरकार का इस अवैध कारोबार पर कोई नियंत्रण नहीं है और वह आम जनता की सुरक्षा करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

उन्होंने आगे मांग की कि शराब त्रासदी में जो लोग बीमार पड़े हैं और जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, उन्हें बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं, ताकि और जिंदगियां न जाएं।

Gen Z को बताया दबे हुए लोग

कार्यक्रम के दौरान जब उनसे आज की Gen Z को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी पर दबाव है और जेन-जी से सभी लोग दबे हुए महसूस कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m