संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘आम जनमत पार्टी’ को मिले करोड़ों रुपये के चुनावी चंदे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इस पार्टी के बैंक खातों और चंदे के स्रोतों की चुनाव आयोग, आयकर विभाग (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से सूक्ष्म जांच कराने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2023-24 में इस पार्टी को मिला चंदा राष्ट्रीय स्तर की बड़ी पार्टियों (यहां तक कि कांग्रेस) से भी अधिक था।

05 सितंबर महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार,

दिग्विजय सिंह के मुख्य सवाल और दावे

बैंक खातों की छानबीन: पूर्व सीएम ने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग और वित्त मंत्रालय इस अज्ञात सी लगने वाली पार्टी के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की ED तथा IT से विस्तृत जांच करवाएंगे? 620 करोड़ रुपये का चंदा: उन्होंने दावा किया कि जिस पार्टी के बैंक खाते में 620 करोड़ रुपये जमा होने की बात सामने आई थी, आखिर वह पार्टी अब कहां है और उसकी वास्तविक गतिविधियां क्या हैं? बिहार से गुजरात शिफ्ट: दिग्विजय सिंह के अनुसार, यह पार्टी पहले बिहार में पंजीकृत/सक्रिय थी और अब गुजरात में कार्यरत बताई जा रही है।

MP में बारिश का तांडव: भदभदा डैम का गेट खुला, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अभी भी चालू है अकाउंट

उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी का बैंक अकाउंट अभी भी सक्रिय है और उसमें लगातार चंदा स्वीकार किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह ने पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का हवाला देते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग से इस पूरे वित्तीय नेटवर्क का सच सामने लाने का आग्रह किया है।

राधे-कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हुआ इंदौर का इस्कॉन मंदिर: 12 बजते ही हुआ कान्हा का जन्म,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m