देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जाम की समस्या को लेकर धामी सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि जाम की वजह से कई युवाओं को समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए मजबूरी में अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़े। उत्तराखंड की जनता अब हर साल एक जैसी परेशानी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहती है।

धामी सरकार पर साधा निशाना

गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों की जनता हर यात्रा सीजन में घंटों जाम की समस्या झेलने को मजबूर है। इसका सबसे बड़ा खामियाज़ा आम लोगों, मरीजों, छात्रों और अग्निवीर भर्ती के लिए जा रहे युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। कई युवाओं को समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए मजबूरी में अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़े।

READ MORE: Uttarakhand Weather : चार दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज चमक का अलर्ट

जाम की समस्या के अस्थायी समाधान के निर्देश दें

गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री जी चम्पावत आ रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि स्थानीय लोग इस गंभीर समस्या की ओर उनका ध्यान आकर्षित करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि पुलिस एवं जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से जाम की समस्या के अस्थायी समाधान के निर्देश दें।

पिछले कई वर्षों से लंबित स्थायी समाधान पर भी स्पष्ट रोडमैप जनता के सामने रखें। उत्तराखंड की जनता अब हर साल एक जैसी परेशानी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहती है।