मोहाली. सीआईए स्टाफ की टीम देर शाम माली के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर विरोधी नेताओं द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. मोहाली पुलिस ने माली के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
सीनियर कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालविंदर माली की गिरफ्तारी का विरोध किया है. कांग्रेस नेताओं ने इसे डिजिटल इमरजेंसी कहा है. इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. मोहाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मालविंदर माली को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण गिरफ्तार किया गया है.

पोस्ट पर हुआ था विवाद
मालविंदर सिंह माली का एक विवादित बयान पहले ही सामने आ चुका है. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर कश्मीर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि “कश्मीर कश्मीर के लोगों का देश है. 1947 में भारत छोड़ते समय हुए समझौते और संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के फैसले की उल्लंघना करके कश्मीर देश को दो हिस्सों में विभाजित किया गया था, जिस पर पाकिस्तान और भारत का कब्जा है.”
- साहब! मुझे जिंदा कर दो…! जनसुनवाई में जीवित होने का सबूत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला, सिस्टम ने कागजों में मारा
- अखिलेश पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
- ‘छाती पर मौत का तांडव तो होगा ही…’, मधुबनी ASI फायरिंग की घटना पर राजद का बड़ा हमला, दो की मौत
- मिनी क्यूबा के युवराज ने चेन्नई में लहराया परचम, नेशनल वुशू चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
- अहमदाबाद के मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क में भीषण आग, बचने को कूदे लोग; 1 की मौत, 5 घायल
