शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) जीतू पटवारी में नोकझोंक का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम में मौजूद मंच से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को दिग्विजय सिंह ने खरी-खरी सुना दी।
संगठन में नियुक्ति पर उठाए सवाल
दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की संगठन में नियुक्ति पर सवाल उठाया कि वाल्मीकि समाज और बसोड़ समाज का कोई व्यक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य नहीं है। कहा- जीतू पटवारी केसी वेणुगोपाल से आप कुछ भी लिखवाकर ला सकते हो हमें आप पर भरोसा है।
गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर
जितने फ्री आप केसी वेणुगोपाल से हो पूरे देश में और कोई पीसीसी प्रेसिडेंट नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा- जीतू पटवारी का कहा कोई टालता नहीं है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जो जीतू पटवारी की पकड़ है वो हम लोगों की नहीं है। दिग्विजय सिंह की बातों का जीतू पटवारी ने भी जवाब दिया, कहा चेला तो मैं आप ही का हूं। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा-मेरे चेले हो लेकिन गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

