मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान स्वयं को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को डराने-धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। खुर्सीपार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को खुर्सीपार स्थित स्टेडियम में क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान आरोपी सर्वेश सिंह ने स्वयं को गृह मंत्री विजय शर्मा का ओएसडी बताते हुए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने और धमकाने का प्रयास किया। मामले की शिकायत जय प्रकाश ने 27 मई को थाना खुर्सीपार में की।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहत धारा 170, 126 एवं 135 (3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शांदी और नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एसटी/एससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा दिलाने के सिलसिले में रायपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए मंत्रालय में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 6 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।
जब लंबे समय तक न तो नौकरी लगी और न ही शादी की बात आगे बढ़ी तब पीड़िता को ठगी और धोखे का एहसास हुआ।इसके बाद पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसटी/एससी एक्ट, धोखाधड़ी और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

