महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और MPSC छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच 30 सितंबर 2026 को बैठक हुई. CM फडणवीस के साथ छात्रों की इस सकारात्मक बैठक के बाद 2 अक्टूबर को पुणे में होने वाला MPSC छात्रों का आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि MPSC की परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी.छात्रों ने आयोग के पूर्व और वर्तमान अध्यक्षों तथा सदस्यों को हटाने की मांग की थी.
CM फडणवीस ने स्पष्ट किया कि MPSC की परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी. सभी छात्र संगठनों और संबंधित पक्षों से चर्चा किए बिना परीक्षा प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी मुख्य मांगों को स्वीकार किया. बैठक के बाद 2 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का ऐलान छात्रों ने किया. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी.
छात्रों की मांग पर MPSC सचिव के तबादले और आयोग के कामकाज पर चर्चा हुई, जिसको लेकर CM देवेंद्र ने कहा कि MPSC अध्यक्ष का पद संवैधानिक होने के कारण राज्य सरकार या राज्यपाल को उन्हें हटाने का अधिकार नहीं है. राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर उन्हें हटाने का अधिकार है.
वर्तमान और पूर्व एमपीएससी अध्यक्षों और सदस्यों के आचरण के संबंध में छात्रों की शिकायतों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में तीन महीने के भीतर न्यायिक जांच कराई जाएगी और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. छात्रों ने आयोग के पूर्व और वर्तमान अध्यक्षों तथा सदस्यों को हटाने की मांग की थी.
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “राज्य ने अभूतपूर्व पैमाने पर रिक्त पदों को भरने की योजना की घोषणा की है. सरकार ने आगामी परीक्षाओं (जैसे 3 जनवरी को होने वाली ग्रुप ‘सी’ परीक्षा) में बड़े पैमाने पर रिक्तियों को शामिल करने और रिकॉर्ड संख्या में पद भरने का आश्वासन दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

