Rajasthan Desk: राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 24 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसके कारण श्रीगंगानगर और बीकानेर के आसपास बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। गुरुवार को जैसलमेर का तापमान सबसे ज्यादा रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जोधपुर में 37.3 डिग्री और बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया और जैसलमेर सहित कई इलाकों में बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी भी हुई।

सबसे ठंडा रहा माउंट आबू

प्रदेश के माउंट आबू में गुरुवार का रात सबसे ठंडा रहा। वहीं सीकर, पिलानी, टोंक और भीलवाड़ा सहित कई जगह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में 24 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। बीकानेर संभाग के जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

कैसा रहा जयपुर का मौसम ?

अगर बात करें राजधानी जयपुर की तो गुरुवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। वहीं दिन का पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुवार देर शाम शहर के कई इलाकों में बादल छा गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H