रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के भोजशाला में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंध है। दरअसल, मंदिर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा है कि ‘भोजशाला में गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, जय मां वाग्देवी… वहीं भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक ने कहा कि तिलक लगाकर, भगवा दुप्पटा डालकर जो आयेगा उसे ही प्रवेश मिलेगा।
धार के भोजशाला में मां वाग्देवी मंदिर में सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा अर्चना चलती रही। दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां वाग्देवी की पूजा अर्चना, वास्तु पूजन और महाआरती की गई। शाम को संध्या आरती की गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वही संध्या आरती के बाद भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा भोजशाला के द्वार पर एक पोस्टर लिए खड़े थे। जिस पर लिखा था- गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध है।
ये भी पढ़ें: भोजशाला को मिली मूल पहचान: HC के फैसले के बाद ASI ने हटाया मस्जिद नाम, अब 365 दिनों होगी हिंदू पूजा, आदेश जारी

वहीं इस पोस्टर को बोर्ड पर लगा दिया गया है। गोपाल शर्मा ने कहा कि इस सरस्वती मंदिर में अब प्रोटोकॉल रहेंगे, उसी प्रोटोकॉल का पालन करने वाले प्रवेश करेंगे। तिलक लगाकर भगवा दुप्पटा डालकर जो आयेगा उसे ही प्रवेश मिलेगा। आपको बता दें कि भोजशाला में शुक्रवार को हिंदुओं का प्रवेश वर्जित था, हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिंदू अब 365 दिन सरस्वती मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।

