कुंदन कुमार, पटना। जनसुराज के सरंक्षक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से सीएम सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान पीके शराबबंदी से जुड़े सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि, जो खुद 7वीं फेल है, अपराधी है, किसी तरह कुर्सी पर पहुंचा है, उससे आप बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं, तो दोष सम्राट चौधरी का नहीं, हमारा-आपका है। गौरतलब है कि विधायक बनने के बाद से प्रशांत लगाता सीएम सम्राट पर हमलावर हैं।

DUSU छात्र संघ चुनाव परिणाम पर कही ये बात

वहीं, DUSU छात्र संघ चुनाव में AVBP के चुनाव जीतने और NSUI का सूपड़ा साफ होने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि, यह दिखाता है कि समाज में बहुत गुस्सा है, इसका मतलब यह नहीं कि विपक्ष के लोग ही जीतेंगे, उस गुस्से को सकारात्मक तरीके से चैनलाइज करना पड़ेगा, तभी परिवर्तन दिखेगा।

MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए अपनी पार्टी की ओर से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी शिक्षा और शिक्षकों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और बचे हुए अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

​घोषित उम्मीदवारों की सूची

​पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: दिव्या ज्योति
​सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: आफाक अहमद
​कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: रजनीश रंजन
​दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: सुरेंद्र प्रसाद राय
​दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: रविंद्र कुमार यादव

ये भी पढ़ें- वाल्मीकि नगर में 60 करोड़ से बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, CM सम्राट चौधरी ने बताई सरकार की योजना