प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई अब तेज हो गई है। यह सड़क 24 मीटर मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित है। फिलहाल सड़क की चौड़ाई करीब 12 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 24 मीटर किया जाना है।

बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण का काम साल 2023 में शुरू हुआ था, लेकिन कुछ मकानों को लेकर कोर्ट का स्टे होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब स्टे खत्म होने के बाद सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। स्मार्ट सिटी की ओर से सड़क की मार्किंग भी पूरी कर ली गई है। इस पूरे हिस्से में करीब 39 स्ट्रक्चर चिन्हित किए गए हैं। सड़क को दोनों तरफ से करीब 5 से 6 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटकाः कमर्शियल गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा, आज से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य

स्मार्ट सिटी के सहायक यंत्री दीपक टोपे ने बताया कि संबंधित लोगों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी दुकान या मकान का सामान हटा लें। सामान हटाने के बाद चिन्हित स्ट्रक्चर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यानी आने वाले दिनों में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क का स्वरूप पूरी तरह बदलता नजर आएगा और मौजूदा 12 मीटर सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m