कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 29 अक्टूबर को प्रस्तावित ग्वालियर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह की तैयारियों का प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
दरअसल, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन समारोह प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन भी प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
मंत्रियों ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी साडा और मलगढ़ा थाना क्षेत्र के पास स्थित मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा और संबंधित विभागों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

