चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में सुरक्षा की दृष्टि से एनएसजी की मॉक ड्रिल से पहले पुलिस कंट्रोल रूम पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर सहित सुरक्षा से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि 21 अक्टूबर से कई स्थानों पर मॉक ड्रिल हो सकती है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आर के सिंह के अनुसार मध्यप्रदेश की आर्थिक और धार्मिक राजधानी इंदौर और उज्जैन में मॉक ड्रिल की जाएगी। शहर में कई वीवीआईपी से लेकर वीआईपी राजनेता, अभिनेता और कई छोटे बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए एक बैठक रखी गई थी जिसमें इंदौर के कई क्षेत्रों में एनएसजी कमांडो के द्वारा मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसमें एयरपोर्ट, मॉल, सार्वजनिक स्थान, होटल या कोई ऐसा स्थान जहां पर भारी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं और किसी भी घटना दुर्घटना होने की संभावना बनी होती है। 

संभवत यह केवल अभ्यास के तौर पर की जाती है। अगर किसी तरह की कोई घटना दुर्घटना होती तो उसे किस तरीके से निपटा जा सकता है, जिसमें आतंकवादी हमले से लेकर अन्य सुरक्षा से संबंधित तैयारी पर आधारित रहती है। किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) और स्थानीय पुलिस और सुरक्षा कर्मियों का तालमेल देखने को मिलता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m