रवि रायकवार, दतिया/शिखिल ब्यौहार, भोपाल। दतिया उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच इलेक्शन में मोदी की एंट्री हुई है! दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक दतिया पहुंचे। वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए जन समर्थन जुटाएंगे। दतिया में रहकर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इधर, पार्टी ने उपचुनाव को लेकर प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति की हैं।
कौन है अभिनंदन पाठक
अभिनंदन पाठक उत्तर प्रदेश के काशी जिले के रहने वाले हैं। वे हूबहू पीएम नरेंद्र मोदी के जैसे दिखते है। अपनी कद काठी और वेशभूषा को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। वे बीजेपी के लिए इससे पहले भी प्रचार कर चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के लिए खूब प्रचार किया था। अब वे दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में वोट मांगते हुए दिखाई देंगे।
जनता से की ये अपील
वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए अभिनंदन पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश की दतिया मां पीतांबरा मां की पावन धरती है। मैं जनता से आग्रह करूंगा कि बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजय बनाए। ये भी निवेदन करता हूं कि पहले मतदान फिर बाद में जलपान करें।
प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिम्मेदारी तय कर दी हैं। ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाहा को उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीर्ष नेतृत्व के अलावा दोनों के निर्देश और निर्णय प्रमुख होंगे। चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी दोनों कंधों पर होगी।
उपचुनाव की प्रक्रिया
दतिया उपचुनाव के लिए 13 जुलाई 2026 तक नामांकन फॉर्म जमा किए गए। 14 जुलाई को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 16 जुलाई को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 30 जुलाई को मतदान होगा, वहीं 3 अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

