अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद क्षेत्र स्थित हरदुआ विद्युत उपकेंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब  आउटसोर्स ऑपरेटर अजय वर्मा नौकरी से निकाले जाने के विरोध में चालू विद्युत लाइन पर चढ़ गया और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देने लगा।

READ MORE: एक क्लिक और लाखों का नुकसान: मोबाइल पर आई APK फाइल बनी मुसीबत, साइबर ठगों ने मिनटों में निकाले 6.62 लाख रुपये

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अजय वर्मा का आरोप है कि कुछ दिनों पहले आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में की गई कटौती का सभी कर्मचारियों ने विरोध किया था। जिसका बदला कार्यपालन अभियंता पल्लव स्वर्णकार द्वारा विरोध का बदला लिया जा रहा है। उसके अनुसार कई कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है, जबकि कुछ को दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी कार्रवाई के विरोध में वह सबस्टेशन की चालू लाइन पर चढ़ गया और अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर जान देने की धमकी देने लगा।

READ MORE: MP में सड़क पर बिखरी लाशें: मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से हुई टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। नागौद पुलिस भी मौके पर पहुंची है और कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m