संजय पाटीदार, भोपाल। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भोपाल में छात्र संगठन AIDSO और युवा संगठन AIDYO ने ज्योति टॉकीज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने NTA पर लगातार परीक्षा प्रणाली में विफल रहने का आरोप लगाते हुए एजेंसी को खत्म करने की मांग की हैं। 

READ MORE: MP में UCC लागू करने की कवायद शुरू: जस्टिस रंजना प्रकाश की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक, आदिवासी इलाकों तक लोगों से राय ले सकती है कमेटी

प्रदर्शन के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि NEET सहित कई केंद्रीय परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक, अनियमितता और गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूट रहा है। संगठनों का आरोप है कि इतनी बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ी बिना प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत के संभव नहीं है।

READ MORE: सीख से ज्यादा ‘साख’ जरूरी! BJP MLA के आगे PM की सलाह बेअसर, 200 गाड़ियों के काफिले के साथ चले प्रीतम लोधी, Video Viral

AIDSO और AIDYO ने मांग की कि पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में  जांच हो ओर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सरकार द्वारा आयोजित करने की मांग की हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m