मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की फरवरी/मार्च 2027 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को तय समय के अंदर विद्यार्थियों के फॉर्म भरवाने और फीस जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही देरी करने वाले के लिए लेट फीस का भी निर्धारण कर दिया गया है,बोर्ड की ओर से जारी पूरा शेड्यूल संबंधित स्कूलों की लॉग-इन आईडी पर उपलब्ध करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार छात्र अपनी परीक्षा फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म और फीस जमा नहीं करवाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने कहा कि समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले एफिलिएटेड और एसोसिएटेड निजी संस्थानों के खिलाफ बोर्ड के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी
वहीं, सरकारी स्कूलों के मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक को लिखित रूप से जानकारी भेजी जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों से कहा है कि वे समय पर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
- ऑफलाइन बैंक चालान जनरेट करने की तारीख: 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026
- बैंक में ऑफलाइन चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 29 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन गेटवे से परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2026
500 रुपए लेट फीस के साथ
- चालान जनरेट: 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026
- बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026
- ऑनलाइन गेटवे से फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2026
1000 रुपए लेट फीस के साथ
- चालान जनरेट: 1 नवंबर से 10 नवंबर 2026
- बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 17 नवंबर 2026
- ऑनलाइन गेटवे से फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 10 नवंबर 2026
1500 रुपए लेट फीस के साथ
फीस जमा करवाने की अवधि 11 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक रहेगी। इस चरण से संबंधित अंतिम तारीखें 25 नवंबर और 18 नवंबर 2026 निर्धारित की गई हैं।
2000 रुपए लेट फीस
फीस जमा करवाने की अवधि 19 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक रहेगी। इस चरण से संबंधित अंतिम तारीखें 3 दिसंबर और 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई हैं।
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

