पाकिस्तान में एक बार फिर राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने 4 अक्टूबर से लॉन्ग मार्च शुरू किया है. खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से निकला ये कूच करीब 275 किलोमीटर की दूरी तय कर इस्लामाबाद पहुंचने वाला है. इस मार्च में बड़ी संख्या में समर्थक गांडी चौक से इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने 4 अक्टूबर से लॉन्ग मार्च शुरू किया है.
पाकिस्तान में एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए बहुत बड़े पैमाने पर प्रोटेस्ट शुरू हो गए हैं. यह प्रदर्शन ऐसे समय शुरू हुआ है, जब कुछ घंटे पहले ही PTI और पाकिस्तान सरकार के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही. एक बार फिर इस तरह की बातचीत में कोई रास्ता नहीं निकल सका है.
वहीं, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है. किसी को भी इस्लामाबाद में घुसने की इजाजत नहीं जाएगी. आसिम मुनीर की टेंशन बढ़ती जा रही है. इमरान की पार्टी PTI के कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर धरपकड़ की गई। PTI का दावा है कि उसके लगभग 2 हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है.
PTI का यह लॉन्ग मार्च पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर निकाला जा रहा है. इमरान खान साल 2023 से जेल में बंद हैं. बता दें कि PTI ने दो साल पहले भी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

