Pulwama Attack Mastermind Hamza Burhan Murder: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या कर दी गई है। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और तिबंधित संगठन ‘अल बद्र’ के प्रमुख कमांडर आतंकी हमजा बुरहान को पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में अज्ञात हमलावर ने गोली मारी। हमले में आतंकी हमजा बुरहान की मौत हो गई है।
हमजा बुरहान की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलवामा का रहने वाला यह मोस्ट वांटेड आतंकी पिछले 7 सालों से पाकिस्तान में रह रहा था।
सूत्रों के मुताबिक OK में अज्ञात हमलावरों ने हमजा बुरहान को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाईं। हमले के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भारत सरकार ने 2022 में हमजा बुरहान को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था।
पुलवामा आतंकी हमला क्या है
पुलवामा आतंकी हमला भारत के इतिहास के सबसे दर्दनाक और भीषण आतंकवादी हमलों में से एक है, जो 14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में हुआ था। इस आत्मघाती आतंकी हमले में भारत के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे।

सीआरपीएफ के लगभग 2,500 जवान 78 वाहनों के काफिले में जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे, विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने जवानों को ले जा रही बस में टक्कर मार दी। कार में करीब 300 किलोग्राम से अधिक आरडीएक्स (RDX) और अन्य विस्फोटक भरे हुए थे। टक्कर होते ही एक भयानक धमाका हुआ, जिससे बस पूरी तरह नष्ट हो गई। इस हमले को स्थानीय कश्मीरी आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने अंजाम दिया था। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने ली थी। पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन बालाकोट अंजाम दिया था। पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के अड्डे को तबाह कर दिया था।
2017 में पुलवामा से पाकिस्तान चला गया था
हमजा बुरहान पुलवामा हमले के साजिशकर्ताओं में शामिल था। वह खुद को पाकिस्तान में टीचर बताता था। साथ ही 2019 के बाद से कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा था। वह पीओके के इलाके में कई आतंकी संगठनों को ट्रेनिंग दे रहा था। साथ ही बॉर्डर इलाके में वह आतंकियों को घुसपैठ कराने में मदद करता था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

