Pune Man Vulgur Video Viral: महाराष्ट्र के पुणे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक बस स्टॉप पर खड़ी युवती के सामने गंदा काम करने लगा। युवक के मास्टरबेट यानी हस्तमैथुन (Masturbate) करने का वीडियो युवती बनाने लगी। यह देख युवक ने युवती पर हमला कर दिया। फिर वहां से भाग गया। हालांकि युवक हस्तमैथुन करते हुए वीडियो में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को कोर्ट मैं पेश किया, जिसके बाद आरोपी की पुलिस कस्टडी लेमें भेज दिया गया है। ममाले की जांच की जा रही है कि पहले भी इसने कितनी लड़कियों के सामने ऐसी अश्लील हरकत की है।

दरअसल पूरा मामला पुणे के पिंपरी-चिंचवड का है। आरोपी का नाम जाकिर है। आरोप है कि जाकिर ने बस स्टाप पर खड़ी युवती को देखते ही अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। लड़की ने जब हिम्मत दिखाकर वीडियो बनाना शुरू किया तो लड़की पर हमला कर दिया और मोबाइल तोड़ने की कोशिश की। युवती ने हिम्मत दिखाकर प्रतिरोध किया तो आरोपी युवक वहा से भागने लगा। आरोपी ने देखा कि युवती वीडियो बनाना रोक नहीं रही तो उसने अपना जैकेट और टोपी ब्रिज के ऊपर से ही फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 मई की सुबह करीब 7:45 बजे की है। पुणे के चिंचवड में मदर टेरेसा फ्लाईओवर पर स्थित एम्पायर एस्टेट BRT बस स्टॉप पर छेड़छाड़ की ये चौंकाने वाली घटना हुई है। 24 वर्षीय युवती बस स्टॉप पर खड़ी होकर अपनी कंपनी की बस का इंतज़ार कर रही थी। उसी समय जाकिर नाम का शख्स पहुंचा। युवती को अकेला पाकर गंदी हरकत करने लगा। युवती बिवा घबराई उसका वीडियो बनाने लगी। वीडियो बनता देखकर आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश में अपनी जैकेट और टोपी सड़क पर फेंक दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर, पिंपरी पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, पुलिस ने आरोपी जाकिर शेख का पता लगाया और उसे वाल्हेकरवाड़ी से हिरासत में ले लिया। पिंपरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m