Pune Wipro Religious Harassment Allegations Case: नासिक टीसीएस (Nashik TCS) में हिंदू कर्मचारियों के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट और धर्मांतरण मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अब देश की एक और दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो में धर्मांतरण और सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। पुणे विप्रो में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने मुस्लिम सहकर्मी पर धार्मिक उत्पीड़न, मुस्लिम से संबंध बनाने, कार्यस्थल पर भेदभाव और जबरन इस्तीफा दिलाने के आरोप लगाए हैं। महिला पहले इस कंपनी में काम करती थी। मामले में अभी तक विप्रो की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

हिंदू जनजागृति समिति (Hindu Janajagruti Samiti) की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला ने ये आरोप लगाए है। इस दौरान पूर्व कर्मचारी ने उन घटनाओं के बारे में बताया, जो उसके साथ उस समय हुई थीं जब वह हिंजवडी ऑफिस में काम करती थी। इसके बाद पुणे के हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। महिला ने विप्रो टेक्नोलॉजीज (Wipro Technologies) को 50 लाख रुपये के मुआवजे का कानूनी नोटिस भी भेजा है।

पूर्व महिला कर्मचारी का आरोप है कि कंपनी के अंदर कुछ लोग हिंदू महिलाओं को दबाव में लेकर या तो उनकी शर्तें मानने के लिए मजबूर करते हैं। शर्ते नहीं मानने पर नौकरी छोड़ने की स्थिति पैदा करते हैं। महिला ने कहा कि पिछले लगभग 10 महीनों से उसे लगातार मानसिक तनाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उसका दावा है कि जब उसने बार-बार यह बात कंपनी में उठाई, तो उसे गंभीरता से नहीं लिया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई। उसने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को भी उसने यह मुद्दा फिर से उठाया, जो उसके इस्तीफे के बाद का समय था। जब उसने अपनी बर्खास्तगी का कारण लिखित में मांगा था। उसका दावा है कि उसकी नौकरी से निकाला जाना गलत और अवैध था।

शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेशर बनाते थे

शिकायत में महिला कर्मचारी ने सहकर्मी शाहिना रफीक (Shahina Rafiq) पर भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शाहिना रफीक ने नौकरी के पहले दिन से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोप के अनुसार, उस पर यह भी दबाव बनाया गया कि वह कंट्री हेड रामकुमार के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार हो। संबंध का इस्तेमाल करके उसे दुबई ट्रांसफर दिलाने की बात कही गई, जहां उसके लिए शादी और आर्थिक फायदे की व्यवस्था करने की बात भी कही गई।

नासिक टीसीएस में सेक्सुअल हैरेसमेंट और धर्मांतरण मामले ने देश को हिलाया था

बता दें कि पिछले दिनों नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) बीपीओ परिसर से जुड़े मामले में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, प्रताड़ना और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोप सामने आने के बाद पूरे देश में बवाल मच गया था। देश की प्रमुख आईटी कंपनी में इस तरह के गंभीर मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया था। कुछ महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कार्यालय के कुछ कर्मचारियों और टीम लीडरों द्वारा उनका यौन शोषण किया गया और उन पर धर्म परिवर्तन (इस्लाम अपनाने), हिजाब पहनने व नमाज पढ़ने का दबाव बनाया गया। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी समेत निदा खान 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच आगे चल रही है। हालांकि अपनी इंटरनल जांच में टीसीएस प्रबंधन ने कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m