पटियाला. पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद विधायकों की नाराजगी भी साफ सामने आने लगी है. एक एक कर लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे . बागी विधायकों के सामने आने का सिलसिला शुरू हो गया है, इन सभी खबर है कि रविवार को पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा दिया था. तो वहीं अब अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
1 नवंबर को भेजे गए इस्तीफे में कुंवर विजय प्रताप सिंह ने लिखा कि मैंने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आप सभी से मिले प्यार और सम्मान के लिए मैं आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा. आपके सहयोग और परमात्मा के आशीर्वाद से हमें गली-नाली और रिबन काटने की राजनीति से ऊपर उठकर नशे, फिरौती, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में फंसे पंजाब को दोबारा प्रगतिशील और अग्रणी राज्य बनाने के लिए मिलकर एकजुट प्रयास करना है.
बीजेपी में शामिल होंगे जौड़ामाजरा और पठानमाजरा
जौड़ामाजरा AAP सरकार में मंत्री रह चुके हैं लेकिन कुछ समय पहले पार्टी ने पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को उनकी जगह पर समाना विधानसभा सीट का हलका इंचार्ज बना दिया था. वहीं, हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप का केस दर्ज हुआ था, खबर है कि इस घटना के बाद वे ऑस्ट्रेलिया फरार हो गए थे. जांच में शामिल होने के लिए लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.
दोनों विधायकों ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में नशा, फसलों पर MSP, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो-जो गारंटियां दी थीं, वह पूरी नहीं हुईं. दोनों विधायक आज दिल्ली में BJP में शामिल होंगे. अब देखने वाली बात यह है कि इस बदलाव का अन्य आप कार्यकर्ताओं में क्या असर देखने मिलता है.
- शहीद टीआई मामले में सरकार का बड़ा फैसलाः पत्नी को सब-इंस्पेक्टर पद पर अनुकंपा नियुक्ति, सीएम ने दी जानकारी
- रवि किशन और संजय निषाद मिलकर फिल्म बनाएं, डायलॉग हिट होंगे… गोरखपुर में CM योगी की चुटकी
- राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोले- निर्दलीय विधायकों की तुरंत छिने सदस्यता, बीजेपी यानी धोखे की दुकान!
- CG News : खाद के लिए भटकते रहे किसान, खाते में चढ़ गया हजारों का कर्ज, लैम्स प्रबंधक को हटाने हुए लामबंद
- युवक की संदिग्ध मौत: जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

