चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पिछले दो दिन में तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है. इतना ही नहीं पार्टी छोड़ने के बाद अब वह विधायक सोमवार को बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.सोमवार को दिल्ली में आप के बागी नेता कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा बीजेपी में शामिल हो गए. इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है. वहीं आप पार्टी के अन्य लोगों में इसका व्यापक असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पद से भी दिया इस्तीफा
बीजेपी में शामिल होने से पहले AAP से निलंबित विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने पंजाब विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. अमृतसर उत्तर सीट से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है.
कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब के अन्य विधायकों चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा के साथ, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गए. बता दें कि समाना से चेतन सिंह जौरामाजरा और पटियाला जिले के सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
- मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट: तेज धमाके से दहला इलाका, एक की मौत और 10 से अधिक घायल
- पत्नी की मेडिकल स्थिति और वेतन जानने के लिए लगाई RTI, हाईकोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता; तलाक बरकरार
- बिहार के मुजफ्फरपुर में जोरदार धमाका, एक की मौत; कई घायल, आसपास के मकान दहले
- मदन राठौड़ बोले- मैं खुद सोशल मीडिया का भुक्तभोगी हूं, फेक वीडियो और नैरेटिव पर कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत
- दिल्ली में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए MCD का नया प्लान, कमिश्नर ने DC के लिए जारी किया नया फरमान

