अमृतसर. पंजाब में लगातार सीमा पार से हथियार तस्करी का कारोबार चल रहा है. इसके बीच बड़ी खबर आई है, जहां अमृतसर शहरी पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सीमा पार संचालित अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है. इन आरोपियों में एक अफगान नागरिक और नाबालिग सहित सात आरोपियों को काबू किया है.
बड़ी संख्या में मिले हथियार
खबर है कि पुलिस ने इन आरोपियों से बड़ी संख्या में 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें दो सब-मशीन गन भी शामिल हैं. इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन और हवाला कारोबार से जुड़ी 30.38 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है. पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे संचालकों से थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेटवर्क संचालित कर रहे थे.
आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थ और हथियारों की खेप प्राप्त होती थी, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था. जांच में यह भी सामने आया है कि वित्तीय लेन-देन के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल किया जा रहा था.

इस संबंध में थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब नेटवर्क के पीछे और आगे के संबंधों की जांच कर रही है ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके. साथ ही संभावित अन्य बरामदगियों और गिरफ्तारियों के लिए जांच जारी है.
- SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? अब बेझिझक भरें Form-6, चुनाव आयोग ने दूर किया बड़ा भ्रम
- हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 को मंजूरी, विकास परियोजनाओं में अब भागीदार बनेंगे भू-मालिक
- चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी मुसीबत, युवक को सुरक्षित कैसे निकाला गया?
- Rupali Ganguly AI Deepfake Case: अश्लील AI तस्वीरों से परेशान रूपाली गांगुली पहुंचीं हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई
- महाकाल मंदिर में दीपावली से पहले चांदी की सफाई शुरू: गर्भगृह के द्वार, दीवारों और रुद्र यंत्र की हो रही विशेष पॉलिशिंग

