पंजाब में पुलिस थाने में लगातार धमाके की खबर सामने आ रही है। 26 दिन में 5 धमाके हो चुके है और इस बीच आज 6वां हमला गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में होने की खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में ग्रेनेड के साथ हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। जब धमाका हुआ जब चौकी में कई लोग थे। इस धमाके के होने के बाद आसपास के लोग भी सकते में आ गए हैं, आखिर एक बाद एक चौकियों में होते धमाके पुलिस विभाग के साथ साथ लोगों के मन में भी बड़ा सवाल खड़े कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस
हमले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। सामने आई जानकारी की मानें तो ग्रेनेड एक ऑटो में से फेंका गया था। पुलिस ने उस ऑटो को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने 1 बम बरामद कर लिया है इस बम को उन्होंने अजनाला के थाने से बरामद किया था।
- नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रदेश चुनाव टोली, चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति भी की, देखें लिस्ट…
- पंजाब में 3 गैंग का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार; 12 पिस्टल, 2 हैंड ग्रेनेड और हेरोइन बरामद
- बिहार में 20 हजार, हरियाणा में 25 हजार कारतूस बरामद; क्या एक है नेटवर्क?
- मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर युवाओं की जिज्ञासा, टिहरी में लगा सवालों का मंच
- ‘जो राम का नहीं, वो किसी का नहीं…’ CM धामी का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, विपक्ष को बताया ‘सनातन विरोधी’
