अमृतसर/जालंधर। बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी बढ़ती ही जा रही है. इस विरोध में सोमवार को पंजाब बंद का ऐलान किया गया, जिसमें राज्य के कई शहरों में असर देखने को मिला. सबसे ज्यादा असर जालंधर में दिखाई दिया, जहां सुबह 10 बजे से लगभग पूरा शहर बंद नजर आया. इसी तरह अमृतसर में शुरुआत में बाजार सामान्य रूप से खुले रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के प्रमुख बाजारों की ओर बढ़ने के बाद कई व्यापारियों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए.हालात को देखते हुए पुलिस भी एक्टिव है.
अमृतसर में हुई नारेबाजी
इसी तरह अमृतसर में वाल्मीकि समाज और दलित संगठनों के सदस्य भंडारी पुल पर एकत्र हुए और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने बरनाला की घटना में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और संबंधित पुलिस उपाधीक्षक पर तत्काल मामला दर्ज करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग पुल के एक ओर खड़े होकर नारे लगाते रहे. इस दौरान प्रदर्शनकारी भंडारी पुल से आगे बढ़ते हुए हाल बाजार, हाल गेट, फर्नीचर बाजार, मच्छी बाजार और रीजेंट टॉकीज चौक क्षेत्र की ओर पहुंचे.
जिसके बाद व्यापारियों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं. कई व्यापारियों का कहना था कि किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए यह किया गया है.देखते ही देखते इन इलाकों के अधिकांश बाजारों में कारोबार ठप हो गया. कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते दिखे, थोड़ी थोड़ी दूरी पर पुलिस की टीम नजर आई जो मोर्चा संभाले हुए थे.

जालंधर में व्यापक बंद
जालंधर में बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग भगवान वाल्मीकि चौक के पास बड़ी संख्या में एकजुट हुए हैं. हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया, जिससे हर तरह की परिस्थिति से निपटा जा सके. शहर के अली मोहल्ला बाजार, पुराने जीटी मार्ग, शेखा बाजार, रैणक बाजार, नया बाजार, गुरु नानकपुरा मार्ग बाजार, मॉडल टाउन खेल बाजार और बस्ती पीरदाद मार्ग समेत लगभग सभी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बंद नजर आई.
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
- PM मोदी ने 1,856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को दी मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने फैसले के लिए प्रधानमंत्री का माना आभार
- बेगूसराय में बड़ा हादसा, 35 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 2 लोग लापता
- नकाबपोश बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़! सरेआम चलाई गोलियां, दो गिरफ्तार, एक फरार
- फर्जी MBBS डिग्री से 17 साल तक सरकारी नौकरी, बीएमओ भी बना शख्स, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

