मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में हो रही नियुक्ति को लेकर खुलकर बात कही। मुख्यमंत्री ने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता की बात दोहराई और विभाग को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में सभी सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं। किसी भी तरह की सिफारिश या राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन डिपार्टमेंट (वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग) के नियमित हुए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए।
20-20 साल से काम कर रहे 516 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया। इससे कर्मचारियों में आत्मविश्वास जागा है।
सरकार का लक्ष्य है रोजगार दिलाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार का लक्ष्य पंजाब में रोजगार उपलब्ध कराना और सरकारी सेवाओं में विश्वास बढ़ाना है। पिछली सरकारों को अपने नेताओं और उनके करीबियों के परिवारों को ही सेट करने से फुर्सत नहीं थी। कर्मचारियों के परिवारों की किसी को फिक्र नहीं थी।
उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अधिकारों की रक्षा करेगी और काम के बेहतर अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार सरकारी भर्तियां की जा रही है। अब तक विभिन्न विभागों में 68 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।
- स्कूल वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत, परिजनों में मातम
- शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
- 13 वादे, 500 का स्टाम्प और इस्तीफे की शर्त… सरपंच प्रत्याशी का अनोखा घोषणा-पत्र हो रहा वायरल
- HCS Result 2026: 394.50 अंक लेकर अभिषेक सरोहा टॉपर, 316 अभ्यर्थियों के नंबर जारी
- 3 हजार पहले लिए, 4 हजार लेते ही ACB ने दबोचा; ट्रांसफर रिश्वत केस में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

