जालंधर। बारिश अभी पंजाब में सक्रिय हुई है इसके साथ ही लोगों मे बाढ़ की चिंता भी बढ़ गई है। एक ओर जहां भाखड़ा का जल स्तर बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर सतलुज दरिया में भी पानी का बढ़ने लगा है। दरिया का बढ़ता जल स्तर लोगों ने एक बाद फिर से लोगों की नींद उड़ा दिया है। पिछले साल जैसे सतलुज दरिया में पानी की बढ़ौतरी हुई थी और उसके बाद सतलुज दरिया के कई जगह पर धुस्सी बांध के नाजुक प्वाइंटों पर खतरा देखा जा रहा था।
बताया जा रहा है कि भाखड़ा बांध में लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है जिसके कारण भाखड़ा बांध से सतलुज दरिया में पानी छोड़ा जाना शुरू कर दिया गया है ऐसे में और आज इसी के चलते रोपड़ बांध से सतलुज दरिया में करीब 3000 कयूसिक पानी छोड़ा गया है जिसके बाद इस इलाके में पानी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।
वहीं दूसरी तरफ ड्रेन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आम स्थिति में सतलुज दरिया में पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सतलुज दरिया में करीब 5500 कयूसिक पानी छोड़ा गया था जो आज रविवार को 3000 के करीब चल रहा है। उन्होंने बताया कि आज भाखड़ा बांध का लेबल 1574 है परंतु अभी तक कोई भी ऐसी स्थिति नहीं है जिससे लोगों को किसी प्रकार का कोई डर हो। उन्होंने बताया कि इस समय जो पानी सतलुज दरिया में चल रहा है। वह एक ही साइड में चलने के कारण लोगों को ज्यादा मात्रा में पानी दिखाई दे रहा है।
उन्होंने बताया कि सतलुज दरिया में एक साइड लेवल डाउन है और दूसरी साइड सतलुज दरिया में लेवल ऊंचा है जिसके कारण लोगों को सतलुज दरिया में पानी का जलस्तर बड़ा हुआ लग रहा है। आज तक सतलुज दरिया में 2000 कयूसिक से कम पानी चलता था, परंतु अब बरसात के सीजन में आने वाले दिनों में सतलुज दरिया में पानी की बढ़ोतरी धीरे-धीरे बढ़ेगी।

पिछली बारिश में हुई थी भारी तबाही आपको बता दें कि इसके पहले पिछले साल की बारिश में पंजाब में भीषण तबाही देखी गई। राज्य में सभी बांध और दरिया उफान में थे कई जिले पानी से लबालब थे और बाढ़ के कारण कई लोग बेघर हुए थे। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है और पंजाब सरकार लगातार स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयास कर रही है।
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया
