चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं पर भाजपा ने अपना स्पष्ट मत दे दिया है. पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी हाईकमान का साफ संदेश है कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.
पंजाब दौरे के पहले दिन डॉ. पूनिया ने कहा कि वह केंद्र नेतृत्व का संदेश लेकर आए हैं और पार्टी किसी भी गठबंधन के इरादे में नहीं है. वह अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का मतलब साफ है कि भाजपा किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं. किसी नेता की उनसे मुलाकात का मतलब यह नहीं होता कि दोनों दलों के बीच गठबंधन होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी मुलाकातों में राज्य और देश से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. यह एक सामान्य बात है.
इस दौरान भाजपा प्रभारी ने त्रिपुरा और हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में भी कभी पार्टी का मजबूत जनाधार नहीं था, लेकिन बाद में भाजपा ने सरकार बनाई और विकास कार्य किए. उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी.

वहीं, भाजपा नेताओं सुनील जाखड़ और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अकाली दल के साथ गठबंधन संबंधी बयानों पर डॉ. पूनिया ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेताओं का अपना राजनीतिक अनुभव है, लेकिन यह उनके व्यक्तिगत विचार हो सकते हैं. यहां पार्टी का फैसला नहीं है. पार्टी का अंतिम फैसला दिल्ली स्थित केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा, उन्होंने एक बार फिर गठबंधन की सभी अटकलों को खारिज कर दिया. इसके साथ ही अब पंजाब में भाजपा चुनावी में भिड़ने वाली है.
- Jharkhand Top News: झारखंड में SIR के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, पलामू में लौटेगी बाघों की दहाड़; 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, JTET को लेकर हाई अलर्ट,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
- स्वच्छता अभियान की खुली पोल : रामसागर तालाब में जा रहा घरों का गंदा पानी, नहर में भी अवैध कब्जा
- फूलों की घाटी ने तोड़े पर्यटन के सारे रिकॉर्ड, इस सीजन पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी
- शिमला में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 की मौत, CM सुक्खू ने घटना पर दुख जताया
- सुरक्षाबलों को जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, विस्फोटक और हथियार बरामद

