पंजाब सरकार ने राज्य के सारे 233 पी.एम श्री स्कूलों में बच्चों के लिए विंटर कैंप आयोजित करना का फैसला किया है। इससे बच्चों को की तरह के विषयों की जानकारी होगी। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए गए हैं।
इस विंटर कैंप का मकसद सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों को अलग-अलग मनोरंजक गतिविधियों के जरिए एक्टिव रखा जाएगा। इसके लिए स्कूल में कमेटी बनाई जाएगी।

सभी स्कूलों की होगी मॉनिटरिंग
सभी स्कूलों को निर्देश भी दिया गया है कि वो विंटर कैंप का संचालन करने के लिए एक कमेटी बनाएं। इसके लिए सभी तैयारी की जाए। बच्चों को ट्रेनिंग के लिए खास प्लानिंग करें। इस कमेटी में प्रमुख 3 सीनियर टीचर और स्कूल मैनेजमैंट कमेटी के अध्यक्ष शामिल रहेंगे। स्कूल के प्रमुख इस कमेटी की मदद से कैंप की योजना बनाएंगे और सारी गतिविधियों को सही तरीके से चलाएंगे। स्कूलों को यह निर्देश भी दे दिया है कि वो विंटर कैंप में हुई एक्टिविटीज की रिपोर्ट फोटो के साथ-साथ 31 मार्च तक मुख्यालय में भेजें। इसके अलावा बच्चों को शैक्षणिक विकास की वर्कशीट्स भी दी जाएंगी।
- अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? पवन पांडे बोले- ‘सपा भी लड़ेगी, अखिलेश भी आएंगे’, योगी पहले अपनी टिकट लगवाएं फिर बात करें
- क्या हरियाणा में फिर लौटेगी ठंड? 12 अक्टूबर से 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
- नदी निगल गई जिंदगीः सरयू में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मची चीख-पुकार, एक की मौत, जानिए कैसे बची दूसरे की जान…
- रोज सुबह नीम के पानी से मुंह धोने से क्या होता है ? जानें फायदे और बनाने का सही तरीका
- देवघर में दुर्गा पूजा की अनूठी परंपरा, बाबा बैद्यनाथ धाम में 10 दिनों तक होगी मां शक्ति की विशेष आराधना
