मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन रोजगार के तहत मोहाली में विकास भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 801 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया है. नियुक्ति पत्र पाने के बाद सभी युवक बेहद खुश नजर आ रहे थे. इस दौरान भगवंत मान ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर युवा में प्रतिभा है बस जरूरत है तो उसे सामने लाने की. इसलिए पूरी लगन और ईमानदारी के साथ आप मेहनत करते रहिए आपको अपने जीवन में जरुर सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि आप सरकार लगातार युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए कार्य कर रहा है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस नई भर्ती के साथ पंजाब सरकार द्वारा साल 2022 से अब तक कुल सरकारी नौकरी देने का आंकडा 72578 हो गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हर युवा को उसकी प्रतिभा के अनुसार मौका जरूर मिलेगा. यहां पर अगर योग्यता आपके पास है तो उसे आगे आने से कोई भी नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि आप सरकार लगातार युवाओं की प्रगति के लिए कार्य कर रही है. आगे भी करती रहेगी.

खेल में आगे है पंजाब

आपको बता दे कि पंजाब में लगातार खेल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए हर प्रयास किया है हाल ही में यहां पर हॉकी के खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रदर्शन कर पाए इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस स्टेडियम का उदघाटन किया गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार पंजाब के हर युवा को इसके योग्यता के आधार पर नौकरी मिलेगी उसे कही भी इसके लिए खर्च करने और रिश्वत देने की कोई जरूरत नहीं है.