पटियाला. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बार फिर से अलग अंदाज देखने को मिला है. मुख्यमंत्री के हाथों में बैट और आंखें बॉल को साधते हुए नजर आई. देखते ही देखते मुख्यमंत्री ने कई शानदार शॉट लगा दिए. यह नजारा तब देखने को मिला जब पटियाला में एक धार्मिक समागम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रास्ते में क्रिकेट खेल रहे युवाओं के बीच मैदान में जा पहुंचे. मुख्यमंत्री को खुद के बीच देख कर युवकों की खुशी चरम पर नजर आई.
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का काफिला दक्षिणी बाइपास से संगरूर रोड की ओर जा रहा था. इसी दौरान गांव शेर माजरा के पास एक मैदान में कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे. युवाओं को खेलते देख मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और सीधे मैदान में पहुंच गए. मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर युवा हैरान और उत्साहित हो गए.
भगवंत मान ने बिना किसी औपचारिकता के बल्ला उठाया और बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने कई आकर्षक शॉट लगाए, जिन्हें देखकर मैदान में मौजूद युवाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया. यह पल सभी के लिए बेहद खास बन गया.
खेल के लिए किया प्रेरित
क्रिकेट खेलने के बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं से बातचीत की और उन्हें खेलों से जुड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. युवाओं ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राज्य का मुख्यमंत्री अचानक उनके बीच आकर उनके साथ क्रिकेट खेलेंगे, ये समय उनके लिए बेहद खास बन गया था.
- Voter List Fraud: वोटर लिस्ट से नाम कटने का फर्जी ई-मेल भेजकर ठगी की कोशिश, SIR के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, चुनाव आयोग ने किया अलर्ट
- टूटी सड़कें, क्षतिग्रस्त स्कूल और नहरें… आपदा के नुकसान की हुई समीक्षा, तेजी से काम पूरा करने के निर्देश
- पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई सराफा व्यापारी से लूट की गुत्थी, 3 आरोपियों को दबोचा, 11.9 किलो चांदी बरामद
- बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत, क्रेन से निकाला गया शव
- Delhi Concert में महिला पुलिसकर्मी को देख भावुक हुए Diljit Dosanjh, बोले- ‘आपमें मां की झलक दिखी’

