चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कमर करते हुए नजर आ रहा है. पार्टी में चल रही अन्तरकलह को खत्म करने की कोशिश करने के बाद अब कांग्रेस पार्टी अब जमीनी स्तर पर अपना अभियान तेज करने की तैयारी में है. खास बात यह है कि कांग्रेस ने इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को अहम जिम्मेदारी दी है और उन्होंने ‘पगड़ी संभाल यात्रा’ निकालने का एलान किया है.
चन्नी के मुताबिक, यह यात्रा नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ होगी. इसके जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और पंजाब को गैंगस्टरवाद से मुक्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा. इसमें कई तरह से लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश भी की जाएगी. चन्नी के इस अभियान में साइकिल रैली भी अहम हिस्सा होगी. चन्नी की ‘पगड़ी संभाल यात्रा’ को इसी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.
दो हजार से ज्यादा साइकिल चालक होंगे शामिल
जानकारी मिली है कि इसमें दो हजार से अधिक साइकिल चालक शामिल होंगे. साइकिल सवार पंजाब के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर युवाओं और आम लोगों के बीच नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे. कांग्रेस इस अभियान को सीधे तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रही है.
राहुल गांधी निकालेंगे बस यात्रा
जानकारी यह भी मिली है कि कांग्रेस की ओर से आने वाले दिनों में पंजाब में बस यात्रा निकालने की भी तैयारी है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा की शुरुआत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर सकते हैं. राहुल गांधी के जल्द पंजाब दौरे पर आने की भी संभावना है. बस यात्रा के दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक साथ बस में सवार होकर प्रदेशभर में जाएंगे और एकजुट कांग्रेस का संदेश देंगे. पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बाद पार्टी अब चुनावी तैयारियों को अभियान के रूप में जमीन पर उतारने की रणनीति बना रही है. दिल्ली में भी इन कार्यक्रमों को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही है.
- पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने वाले एक नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार, आरोपियों का सिर मुड़ाकर पुलिस ने निकाला जुलूस…
- Video: पेट्रोल पंप फूंकने की कोशिश, दो बाइकों में भी लगाई आग, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
- ग्वालियर की खस्ताहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त: NHAI को लताड़, ठेकेदारों के पेमेंट पर लगा ब्रेक!
- मोहनियां में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
- Raipur News : वेतन विसंगति और ग्रेज्यूटी को लेकर फूटा गुस्सा, जय अम्बे इमरजेंसी सर्विस के मुख्य दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी

