मोहाली. पंजाब के एक कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी मिली है. खबर है कि उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह सिद्धू को लेकर कोई बयानबाजी की थी जिसके बस उन्हें धमकी मिली है. नेता को पुर्तगाल से एक विदेशी नंबर धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात बंबीहा गैंग का सदस्य बताया है.
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह विक्की की शिकायत के आधार पर थाना सदर मानसा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह विक्की ने बताया कि उन्हें एक विदेशी नंबर से Whatsapp कॉल किया गया था. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बंबीहा ग्रुप से संबंधित बताया और सिद्धू मूसेवाला तथा उनके पिता बलकौर सिंह के संबंध में की जा रही बयानबाजी को लेकर नाराजगी जताई है.
फोन में यह भी धमकी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी जारी रखने पर गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा. उसने गुरप्रीत सिंह विक्की से कहा कि , तेरे सिर में गोलियां मरवाऊंगा और तेरे घर के अंदर तक तेरे पीछे कोई पालतू पशु भी नहीं छोड़ना.
विक्की ने दी सफाई
वहीं नेता गुरप्रीत सिंह विक्की का कहना है कि उनकी ओर से सिद्धू मूसेवाला के प्रति व्यक्तिगत तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. उनके द्वारा की गई बयानबाजी सिद्धू मूसेवाला के पिता की ओर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के संबंध में की गई टिप्पणियों के जवाब में थी. कॉल करने वाले व्यक्ति ने इसके बावजूद भविष्य में सिद्धू मूसेवाला या उनके पिता के संबंध में बयानबाजी नहीं करने के लिए कहा.
- 809 HP की घातक पावर के साथ आएगी McLaren की नई सुपरकार McL 820! टीजर ने बढ़ाई हलचल
- 100 से ज्यादा मार्केट एसोसिएशन्स ने राहुल गांधी से रैली टालने की अपील की, करोड़ों रुपये के व्यापार प्रभावित होने की आशंका
- पत्नी के शौक पूरे करने चुराई 23 लाख की लग्जरी कारः GPS लोकेशन ने खोला राज, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
- Bastar News Update : 3 साल से फाइलों में अटकी सिंचाई योजनाएं… 37 दिन बाद पटरी पर लौटी यात्री ट्रेनें… किसानों की सालभर की मेहनत पर संकट
- वाराणसी में JDU का शक्ति प्रदर्शन आज, साधारण सफर से सियासी हलचल तक, जानें क्या है निशांत कुमार का मास्टर प्लान

