चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद एक बार फिर से पंजाब एक जुट होती नजर आ रही है. मंगलवार को दिल्ली में उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और युवा नेतृत्व ने परगट सिंह से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.इस बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक ही फ्रेम में कई दिग्गज परगट के साथ खड़े नजर आए. ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी में विराम लग सकता है.
दिल्ली में परगट सिंह से मुलाकात के दौरान पंजाब के कई नेता एक साथ नजर आए इससे यह भी समझ आ रहा है कि आगे चल कर पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी में कमी आ सकती है, लेकिन इन सबके बीच सवाल यह भी है कि राजा वडिंग के गुट के लोग क्या इस बदलाव को अपना पाएंगे कि पंजाब के एक और नए गुट की शुरुआत होगी.
इन नेताओं ने की मुलाकात
खबर है कि दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के कई नेता परगट सिंह से मुलाकात की. इसमें पूर्व मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत सिंह कांगड़, गुरकीरत सिंह कोटली समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने परगट सिंह से मुलाकात की.
- IPL 2027 Head Coach List: जहीर से गांगुली तक… सभी 10 टीमों के हेड कोच हुए कन्फर्म, देखें पूरी लिस्ट
- बस्तर में पहली बार होगा राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, देशभर के जुटेंगे अधिकारी
- ग्राम कचहरी न्याय मित्रों का गर्दनीबाग में तीन दिवसीय धरना, मानदेय बढ़ाने की मांग
- घूस नहीं दोगे तो मार खाओगे! पति-पत्नी के विवाद में पुलिस ने युवक को बेल्ट से पीटा, मांगी 10 हजार की रिश्वत, यही है बाबा का सुशासन?
- त्योहार से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 2 युवक गिरफ्तार; 4 ग्रेनेड बरामद

