चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में लगातार उठापटक देखी जा रही है. पहले पंजाब के सांसदों का भाजपा में प्रवेश उसके बाद पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बाद चल रही खींचतान…इन सभी घटनाक्रम के बीच हर पार्टी आने वाले चुनाव को लेकर कमरकसती नजर आ रही है. ऐसे में सभी पार्टी को डर है गुटबाजी का और पार्टी को छोड़ कर दूसरी पार्टी में शामिल होने वाले बागियों का. यह सभी बातों ने तब और तूल पकड़ लिया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुलकर पंजाब के भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की खिलकर तारीफ कर दी.
खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के अमरिंदर को लेकर टिप्पणी की है. जब राहुल गांधी से सवाल किया गया कि भाजपा में उनका पसंदीदा नेता कौन है, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के फटक से कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. साथ ही यह भी चर्चा तेज हो गई है कि क्या अमरिंदर कांग्रेस प्रवेश को लेकर कोई विचार कर सकते हैं. हालांकि इन सब बातों से सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है, क्योंकि अब तक इस पूरे मामले में भाजपा और अमरिंदर की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.
राहुल वन बांधे तारीफों के पुल
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में कहा कि वह उनके पसंदीदा नेताओं में से एक हैं, एक बेहतरीन सैन्य इतिहासकार (मिलिट्री हिस्टोरियन) हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव भी अच्छा रहा है. राहुल गांधी का भले ही यह एक छोटा-सा जवाब था, लेकिन पंजाब की राजनीति में इसे एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है. इस पूरे मामले में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी का यह बयान महज औपचारिक टिप्पणी नहीं था.

इसके पीछे कई राजनीतिक संदेश छिपे हो सकते हैं. खासकर ऐसे समय में, जब पंजाब कांग्रेस अंदरूनी खींचतान का सामना कर रही है और दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा में अपने भविष्य को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव के आते आते और क्या उठापटक देखने को मिलती है.
- Jharkhand Top News: झारखंड में SIR के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, पलामू में लौटेगी बाघों की दहाड़; 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, JTET को लेकर हाई अलर्ट,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
- स्वच्छता अभियान की खुली पोल : रामसागर तालाब में जा रहा घरों का गंदा पानी, नहर में भी अवैध कब्जा
- फूलों की घाटी ने तोड़े पर्यटन के सारे रिकॉर्ड, इस सीजन पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी
- शिमला में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 की मौत, CM सुक्खू ने घटना पर दुख जताया
- सुरक्षाबलों को जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, विस्फोटक और हथियार बरामद

