अमृतसर. पंजाब कांग्रेस में चल रही खींच तान के बीच बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह बदलाव सचिन पायलट की सौंपी गई रिपोर्ट के बाद देखने में आया है.
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं. बीते दिन से यह खबर समाने आ रही थी कि कांग्रेस हाईकमान पंजाब संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है और पंजाब में नए प्रधान की नियुक्ति की जा सकती है.
वहीं अब राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद इस बात पर पक्की मोहर लग गई है कि हाईकमान पंजाब में नए प्रधान की नियुक्ति करने जा रहा है. फिलहाल राजा वडिंग की जगह किस नेता को जिम्मेदारी सौंपी जानी है, यह अभी तय नहीं हुआ है. लेकिन बहुत जल्द पंजाब कांग्रेस में नए प्रधान की नियुक्ति सामने आ सकती है.
लगातार चल रहा था विरोध
आपको बता दे कि पंजाब कांग्रेस में लगातार काफी समय से कलह चल रही थ. पंजाब कांग्रेस में दो गुट हो गए थे और एक गुट लगातार राजा वडिंग का विरोध कर रहा था. इन सभी के बीच में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल को भी लेकर पंजाब में बड़ा विरोध किया गया जिसके बाद यहां पर भूपेश बघेल को हटाकर सचिन पायलट की नियुक्ति की गई जिसके बाद उन्होंने पंजाब की सारी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप और उसके बाद राजा वडिंग का इस्तीफा सामने आया है.
- पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद राजा वडिंग का इस्तीफा, नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज
- नेपाल के पानी से तबाही के बीच सरकार का मास्टरस्ट्रोक, इस दिन सीधे बैंक खातों में पहुंचेंगे पैसे!
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: 1 अक्टूबर से शुरू हुई सफारी; बाघिन ‘डॉटी’ की याद में 9 साल बाद भारत लौटी विदेशी महिला
- मंडला में कान्हा टाइगर रिजर्व के दरवाजे खुले: मानसून ब्रेक के बाद आज से शुरू हुई सफारी, पहले दिन पहुंचे ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और गगन नारंग
- रिश्वत लेते SI गिरफ्तार, थाने में ही बिछाया विजिलेंस ने जाल; ₹25 हजार के साथ दबोचा

