जालंधर. पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान चल रही है. इस बीच पहली बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह फेल प्रेजिडेंट नहीं हैं और उनकी अध्यक्षता में पार्टी ने अच्छा काम किया है। वड़िंग ने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति करता है तो वह उसका स्वागत करेंगे, वहीं पार्टी के अन्य नेताओं के बीच चल रहे मतभेदों पर राजा वड़िंग ने कहा कि हर परिवार में मतभेद होते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह संभव है कि कुछ लोग उन्हें पसंद न करते हों, क्योंकि हर व्यक्ति को खुश रखना संभव नहीं है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
चन्नी से दुश्मनी पर कही बड़ी बात
पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के साथ रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजा वड़िंग ने कहा कि उनके और चन्नी के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो नेता नाराज हैं, उन्हें मनाने की कोशिश की जाएगी और जल्द ही सभी नेता एक मंच पर साथ दिखाई देंगे। अब देखना है की इस बयान के बाद चन्नी गुट की क्या प्रतिक्रिया आती है।
- राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- आने वाले दिनों में देश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में होगा छत्तीसगढ़, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- 7 महीने की मासूम को श्मशान घाट में उल्टा लटकाया; तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग महिला समेत 2 को दबोचा
- 50 दिन बाद जब भारत आया जवान का शव, तो परिजनों ने क्यों जताई साजिश की आशंका?
- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला! बोले- ‘मैं नहीं लडूंगा 2027 का चुनाव…’ वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, निशाने पर होंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड

