बठिंडा: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जंग 2.0 के तहत शुरू किए गए खास अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में छड़ी गई इस मुहिम में लोगों को नशामुक्त करने के लिए खास पहल की गई है. इसके तहत 1 अक्टूबर से OAT सेंटरों से 129 नशे की गिरफत में आए लोगों का इलाज शुरू किया है. वहीं 41 को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है और कोर्ट केस में गिरफ्तार एक नशा करने वाले युवक को उसके कहने पर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है.
इस बारे में जानकारी मिली है कि जिन पीड़ितों का OAT सेंटरों में इलाज शुरू किया गया है, उन्हें सरकार की तरफ से मुफ्त दवाएं दी जाएंगी. इसके अलावा, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार इन लोगों से संपर्क कर रही हैं और उन्हें नशे के खिलाफ मोटिवेट कर रही हैं. साथ ही, 41 नशे के शिकार ऐसे हैं, जिन्हें नशा छुड़ाने के लिए सरकारी नशा मुक्ति केंद्र, सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन युवाओं को दवाओं के साथ-साथ सरकार की ओर से अच्छा खाना और रहने की जगह भी दी जा रही है.

पुलिस की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर गांव जीदा के भर्ती युवक के परिवार ने इस अभियान की सराहना की और पुलिस का धन्यवाद किया. इस बारे में पीड़ित की मां ने कहा कि पुलिस की मदद से उन्होंने अपने 34 साल के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनका बेटा पूरी तरह से नशा छोड़कर परिवार के साथ वापस आ जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल, पुलिस और समाज की मदद से अब उसकी जिंदगी बदल रही है. इस मौके पर क्राइम ब्रांच के DSP श्री गुरप्रीत सिंह ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और आम लोगों की एकता जरूरी है.

मेडिकल दुकानों में चेकिंग
इसके अलावा, सिविल और पुलिस प्रशासन की टीमें गांवों में मेडिकल दुकानों की चेकिंग कर रही हैं. चेकिंग के दौरान यह पक्का किया जा रहा है कि बेची जा रही हर दवा की डिटेल केमिस्ट के पास जरूरी हो. इस मौके पर यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि जो केमिस्ट अपने रिकॉर्ड अच्छे से मेंटेन करते हैं, उनकी भी तारीफ़ हो. उम्मीद है कि इस मुहिम से कई लोग नशे की गिरफ्तार से छुटकारा पा लेंगे और उनका जीवन सामान्य हो जाएगा.
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- ‘मोदी की काशी’ में सपा ने लगाई सेंध! वाराणसी शिक्षक सीट पर 4,898 वोटों से दी करारी मात, जानें कैसे पलटा पूरा बाजी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ, युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक
- बांधों में पानी का स्तर घटने से पेयजल और सिंचाई पर मंडराया संकट, जानिए पूरा मामला
- धान बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर: अब सोसायटियों में नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे मिलेगा टोकन, जानें क्या हैं नियम

