मोगा. पंजाब के मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर बुधवार तड़के ED की टीम ने छापेमारी की. जैसे ही ED की रेड पड़ी वैसे ही हड़कंप मच गया. टीम सबसे पहले मोगा-लुधियाना रोड स्थित उनके फ्लैटों पर पहुंची. इसके बाद विधायक के घर पर भी रेड की गई. अमनदीप इस बार के विधानसभा चुनाव की उम्मीदवार घोषित की गई है.
हालत को देखते हुए पूरी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. छापेमारी के दौरान ED के साथ CRPF की टीमें भी मौजूद रहीं जिससे कोई अनहोनी ना हो.
सुरक्षा के मद्देनजर विधायक के घर और फ्लैटों के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया है. फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और छापेमारी के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
सूची जारी होते ही ED की रेड
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इस सूची में मोगा से मौजूदा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को दोबारा पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया था. आपको बता दे पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी पार्टियों में पहली पार्टी है जिसने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है ऐसे में अचानक उम्मीदवार के यहां ED की रेड कई सवाल खड़े करती है.
- पानीपत में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त
- धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला : 1 करोड़ से ज्यादा का धान और बारदाना का गबन, दो गिरफ्तार
- मौत बनकर दौड़ी यात्री बस! सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी, 30 से ज्यादा घायल, 6 की हालत नाजुक
- न उम्मीदवार, न पार्टी का चुनाव चिह्न… कहीं भरी तो कहीं खाली कुर्सी पर लग रही मुहर! यहां हो रहा अनोखा इलेक्शन
- शरद पवार की दो दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, PM मोदी ने हाल पूछा, कहा- ‘हमें मार्गदर्शन करते रहें’

