बठिंडा। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में सरकार की ओर से चलाए जा रहे राज्यस्तरीय जागरूकता अभियान के तहत भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र के गांव सिविया, कोठे नथेआना और कोठे लखी जंगल में प्रचार वैन पहुंची। खास बात यह है कि इसके जरिए गुरु रविदास जी के जीवन से जुड़ी अहम जानकारी लोगों को दी जा रही है, इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार लोगों में धार्मिक भावना जगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. उनका कहना हैं कि धार्मिक भावना हर बच्चे बच्चे के मन में होनी चाहिए, इससे संस्कार और सद्भावना आती है. गुरु रविदास जी के जीवन से जुड़ी बातों को आत्मसार कर एक अनुशासित जीवन जिया जा सकता है.
डॉक्यूमेंट्री देख कर खुश हुए बच्चे
प्रचार वैन के माध्यम से 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और मानवता के कल्याण के संदेश से लोगों को अवगत कराया गया। फिल्म में सामाजिक समानता, भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने की शिक्षाओं पर विशेष जोर दिया गया।

ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक डॉक्यूमेंट्री देखी और गुरु साहिब के समानता व मानवीय एकता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वहीं बच्चे इसे देख कर खासे उत्साहित नजर आए, डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से दर्शकों को श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं के साथ-साथ मानवता के कल्याण के लिए उनके द्वारा दिए गए अनमोल संदेशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
- बेंगलुरु में तैयार हो रहा भारत का बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो जारी किया, 280kmph रफ्तार होगी, देखें आप भी इसकी पहल झलक
- दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली से कारोबार को 11 हजार करोड़ की चपत! CTI ने जारी किया आंकड़ा
- कोडरमा घाटी में 15 घंटे तक लगा रहा भीषण जाम, रातभर सड़क पर फंसे रहे हजारों यात्री; सोमवार सुबह बहाल हुआ परिचालन
- क्या आपकी गाड़ी भी है बीएस-4? दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें फरीदाबाद पुलिस की यह चेतावनी
- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा अंदाजः होटल में गाना गाकर किया पीएम मोदी का समर्थन, बोले- ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी…’

